Active

बालिका स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता अभियान के लिए हमें सहयोग करें

यह अभियान आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएँ, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता सामग्री एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।

Started Mar 7, 2026
All India
260 days left

Donation Progress

₹0 Raised
0% Completed
₹500,000 Goal

स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है, लेकिन आज भी अनेक गरीब परिवार अपनी बेटियों के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है।


हमारे माध्यम से जरूरतमंद बालिकाओं को स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयाँ, पोषण संबंधी मार्गदर्शन, मासिक धर्म स्वच्छता सामग्री तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।


गाँवों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को स्वच्छता, पोषण और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि छोटी समस्याएँ गंभीर बीमारी का रूप न लें।


आपका सहयोग किसी बेटी को स्वस्थ जीवन, बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर दे सकता है। एक स्वस्थ बेटी ही एक मजबूत समाज की नींव रखती है।

Support This Cause

Your contribution can make a real difference. Every donation, no matter the size, helps us get closer to our goal.

Back to Home